Friday, December 1, 2017

अंशु प्रकाश दिल्ली के मुख्य सचिव नियुक्त

नई दिल्ली
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अंशु प्रकाश को शुक्रवार को दिल्ली सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। वर्ष 1986 बैच और अरुणाचल-गोवा-मिजोरम एवं केंद्र शासित (AGMUT) काडर के आईएएस अधिकारी प्रकाश को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय से उनके मूल काडर में समय से पूर्व वापस भेज दिया गया है।

अंशु प्रकाश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दीं। केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद के हस्ताक्षर वाले आदेश में कहा गया, 'गृह मंत्रालय में सक्षम प्राधिकार ने अंशु प्रकाश, आईएएस (AGMUT: 1986) को दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।'

प्रकाश के पूर्ववर्ती एम.एम. कुट्टी को पिछले महीने अतिरिक्त सचिव के रूप में केंद्रीय वित्त मंत्रालय भेज दिया गया था। 1985 बैच के आईएएस अधिकारी कुट्टी को पिछले साल नवंबर में दिल्ली का मुख्य सचिव बनाया गया था।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: अंशु प्रकाश दिल्ली के मुख्य सचिव नियुक्त