Saturday, December 2, 2017

कनॉट प्लेस: महिला को दबोच किया हस्तमैथुन

नई दिल्ली
राजधानी का पॉश और व्यस्त इलाका कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में एक 32 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। महिला के कार्यालय की छत पर ही एक अज्ञात युवक ने उससे छेड़छाड़ की। पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, 'घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की है, जब महिला इमारत की छत पर गई थी (जहां वह काम करती है)...वहीं आरोपी ने महिला को पकड़ लिया और उसके सामने हस्तमैथुन किया।'

एफआईआर के अनुसार, पीड़िता एक लैंग्वेज स्कूल में काम करती है। वह छत पर बैठी थी, तभी वहां लगभग 25 साल का एक शख्स आया। वह फोन पर बात करने का नाटक कर रहा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह उसे घूर रहा था और उसके स्तनों की ओर इशारा कर रहा था, जिससे वह असहज हो गई। महिला ने उससे दूर जाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: नाबालिग से दरिंदगी पर मिली उम्रकैद

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने आरोपी से पुलिस को फोन करने की धमकी दी। उसके बाद भी उसने उसे जाने नहीं दिया और हस्तमैथुन करने लगा। उसने भागने से पहले महिला का मोबाइल फोन भी छीन लिया। महिला चिल्लाने लगी तो उसकी आवाज सुनकर इमारत में मौजूद लोग अपने कार्यालयों से बाहर निकल आए।

महिला सीढ़ियों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी की पहचान नहीं कर पाई। फुटेज में एक आदमी तो दिख रहा है लेकिन उसका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया। कनॉट प्लेस थाने में मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: कनॉट प्लेस: महिला को दबोच किया हस्तमैथुन