Thursday, November 30, 2017

क्राइम के मामले में नंबर 1 है राजधानी दिल्ली

नई दिल्ली
सबसे खतरनाक पहलू यह है कि महिलाएं घर के बाहर ही नहीं, घर के अंदर भी महफूज नहीं हैं। 20 लाख से ज्यादा आबादी वाले 19 महानगरों की तुलना में राजधानी महिलाओं के खिलाफ अपराध, बलात्कार और क्राइम रेट जैसे कई मानकों पर पहले नंबर पर रही। देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश गंभीर अपराधों के मामले नंबर 1 पर रहा। वर्ष 2016 में हर दसवां अपराध यूपी में हुआ।

अपराधों की राजधानी

सबसे ज्यादा क्राइम दिल्ली में दर्ज हुए। आईपीसी के तहत 2016 में दर्ज आपराधिक मामलों में दिल्ली पूरे देश में टॉप पर रही। यहां क्राइम रेट सबसे अधिक 974.9 रहा। 19 महानगरों में भी सबसे ज्यादा 38.8 प्रतिशत केस दिल्ली में दर्ज हुए।

महिलाएं सबसे ज्यादा यहीं असुरक्षित

महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध दिल्ली में हुए, 19 महानगरों में सबसे अधिक 33 प्रतिशत मामले दिल्ली में दर्ज हुए। रेप के 40 फीसदी मामले यहां हुए।
नाबालिगों पर बुरी नजर में नंबर 1
नाबालिगों द्वारा अपराध के मामले में भी दिल्ली अव्वल नंबर पर आ गई है। महानगरों में दर्ज ऐसे कुल केसों में से 35.6 प्रतिशत दिल्ली में सामने आए।

अपहरण के केस भी सबसे ज्यादा
अपहरण के सबसे ज्यादा 48.3 प्रतिशत (5,453) केस दिल्ली में दर्ज हुए। मुंबई में 16.6 प्रतिशत और बेंगलुरु में 7.8 प्रतिशत ऐसे केस रहे।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: क्राइम के मामले में नंबर 1 है राजधानी दिल्ली