Tuesday, October 31, 2017

प्रेमिका से नज़दीकी! कर दी दोस्त की हत्या

राज शेखर, नई दिल्ली
जिस लड़की से प्यार करता है, कहीं उसे खो न दे! इसी डर की वजह से दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट ने अपने दोस्त का कत्ल कर दिया। दो दोस्तों की मदद से वह अपने टीनेजर दोस्त को महरौली के फार्महाउसों के पीछे फैले जंगल के इलाके में ले गया और शनिवार शाम गला घोंटकर उसका कत्ल कर दिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसे वहीं दफनाया और उसके परिजनों को कॉल कर बेटे को छोड़ने की एवज में 20 लाख रुपये फिरौती मांगी।

फिरौती की मांग की वजह से पुलिस को कातिलों तक पहुंचने में मदद मिली। रविवार के पूरे दिन पुलिस यह जांच करने में जुटी रही कि कहीं किसी संगठित ग्रुप ने तो 17 साल के जयदीप गोयल का अपहरण नहीं किया है। जयदीप को लोग जतिन के नाम से ज्यादा जानते थे। जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज से नवीन सिंह का सारा खेल सामने आया जो असल कातिल है। फुटेज में जतिन, नवीन सिंह और एक अन्य शख्स को एन्फील्ड बाइक पर बैठे दिखाई दे रहे थे, जिसपर 'जाट' लिखा था।

इसी क्लू के सहारे पुलिस ने छानबीन आगे बढ़ाई और रविवार शाम को नवीन सिंह के घर पहुंच गई। पुलिस ने पाया कि बाइक पर अब वह स्टिकर नहीं था लेकिन उसके नजदीकी दोस्तों और वहां रहने वाले लोगों ने इस बात की पुष्टि की कि पहले उस बाइक पर 'जाट' का स्टिकर लगा हुआ था।

पुलिस जब नवीन सिंह को पूछताछ के लिए ले जा रही थी, तब स्टिकर उसकी जेब में था। स्टिकर जैसा सबूत मिल जाने के बाद नवीन ने कूबल कर लिया कि जतिन का कातिल वही है। उसने सारी कहानी पुलिस को बताई। नवीन और आकाश ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए जतिन को दफनाए जाने की गलत जगह बताई। पुलिस के हाथ घटनास्थल पर गिरा आकाश का आधार कार्ड मिला और दफनाए जाने की सही जगह का पता चला।
इसके बाद नवीन सिंह और आकाश को अरेस्ट कर लिया गया और पूछताछ के बाद तिहाड़ जेल भेज दिया गया। इनका तीसरा साथी जूवेनाइल है और उसे रिफॉर्मेशन होम भेज दिया गया है। साउथ-ईस्ट रेंज के जॉइंट पुलिस कमिश्मर प्रवीर रंजन ने बताया, 'नवीन जिस लड़की से प्यार करता था, वह जतिन की क्लास में पढ़ती थी और उसे ऐसा महसूस हो रहा था कि जतिन उससे करीबी ब़ाने की कोशिश कर रहा है।' यही कत्ल की वजह बनी।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ें

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: प्रेमिका से नज़दीकी! कर दी दोस्त की हत्या