Friday, August 4, 2017

शनिवार से शुरू होगा दिल्ली मेट्रो का 'हेरिटेज वॉक'

नई दिल्ली
दिल्ली मेट्रो का एक माह तक चलने वाला 'हेरिटेज वॉक' कार्यक्रम शनिवार से शुरू हो रहा है, यह कार्यक्रम लोगों को पुरानी दिल्ली के समृद्ध इतिहास के बारे में लोगों को बताएगा। दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस वॉक का आयोजन दिल्ली वॉक के सहयोग से किया जा रहा है। इस संस्था की इस तरह की वॉक आयोजित करने में विशेषज्ञता है।

प्रत्येक वॉक की कीमत 500 रुपये रखी गई है। इस पायलट परियोजना के दौरान प्रशिक्षित गाइड लोगों को 'सांस्कृतिक वॉक' पर ले जाएंगे जो पुरानी दिल्ली क्षेत्र के विभिन्न मेट्रो स्टेशनों से शुरू होगी। इस वॉक में कुछ ऐतिहासिक स्थानों पर ले जाया जाएगा, वहां उनसे जुड़ी कहानियां सुनाई जाएंगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा जारी बयान में कहा गया, 'कल से शुरू होने वाली वॉक के पहले दिन का शीर्षक 'ऐन एंपायर्स टेल थ्रू द ब्लूमिंग रेड' रखा गया है। ऐसी 8 वॉक का आयोजन किया जाएगा जो अलग-अलग थीम पर आयोजित होगी। इसका आयोजन अगस्त माह के हर सप्ताहांत में किया जाएगा।'

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: शनिवार से शुरू होगा दिल्ली मेट्रो का 'हेरिटेज वॉक'