Saturday, April 1, 2017

ट्रांसजेंडरों ने चितरंजन पार्क में बुजुर्ग को लूटा, अरेस्ट 

नई दिल्ली
दिल्ली में पुलिस ने दो ट्रांसजेंडर को चितरंजन पार्क में एक बुजुर्ग के घर में घुसने और कुछ कीमती सामान लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दक्षिण दिल्ली इलाके में हुई इस घटना में बुजुर्ग का नौकर भी शामिल था। एक अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग के नौकर ने दो ट्रांसजेंडर में से एक को जानता था और बुधवार को उसे घर में प्रवेश करने की इजाजत दी थी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित सत्येन्द्र वाधवा (65) ने पुलिस में दो ट्रांसजेंडर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। वाधवा ने बताया कि दोनों एक आई फोन समेत 2.6 लाख रुपये लूटकर भाग गए। भागते वक्त दोनों ने बुजुर्ग को धमकी दी कि अगर वह पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

वाधवा ने साथ ही पुलिस को बताया कि उनका नौकरा अर्जुन ने दोनों ट्रांसजेंडर को उनके घर में बुलाया था। इस लूट की घटना के बाद अर्जुन गायब हो गया है। पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को सीमापुरी में दोनों ट्रांसजेंडर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने लूट के 76 हजार रुपये भी बरामद किए। बाद में दोनों की सूचना के आधार पर अर्जुन को देवली के उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: ट्रांसजेंडरों ने चितरंजन पार्क में बुजुर्ग को लूटा, अरेस्ट