Sunday, April 30, 2017

शर्मनाकः दंपती का विडियो पॉर्न साइट पर डाला

नई दिल्ली
पति-पत्नी का विडियो क्लिप चुपके से बनाकर पॉर्न साइट्स पर अपलोड किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी उसी घर में किराए पर रहने वाले युवक और उसके दोस्त पर है। महिला ने आरोपियों को सख्त सज़ा दिलाने के लिए हाई कोर्ट में गुहार की है। कोर्ट के आदेश पर अशोक विहार पुलिस ने शनिवार को आईपीसी 354/354 c और आईटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सीनियर पुलिस अफसर के मुताबिक करीब 36 साल की महिला वजीरपुर विलेज में पति के साथ किराए पर रहती हैं। उनके रूम से सटा हुआ आरोपी किराएदार लड़कों का कमरा है। अक्टूबर 2015 में वह अपने कमरे में अकेली थीं। आरोपी और उसका दोस्त अचानक आए और अश्लील हरकतें करने लगे। महिला ने शोर मचाया तो दोनों भाग गए।

उन्होंने शाम को अपने पति से सारी बात बताई। पति ने आरोपी लड़कों को बुलाकर डांटा। लड़कों ने भविष्य में गलती न करने का वादा करते हुए सॉरी बोला। जनवरी 2016 में एक दिन आरोपी ने महिला से अश्लील हरकत की। उनके चीखने पर आरोपी भाग निकले। महिला ने इस बार मकान मालिक से शिकायत की। मालिक ने सबके सामने उन्हें डांटा। बार-बार माफी मांगने के बाद लड़कों ने दंपती का विडियो बनाकर पॉर्न साइट पर डाल दिया।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: शर्मनाकः दंपती का विडियो पॉर्न साइट पर डाला