Wednesday, March 1, 2017

बाइक सवार फैमिली पर ताबड़तोड़ फायरिंग

अवनीश चौधरी, नई दिल्ली
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में बीती रात बाइक सवार फैमिली पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। परिवार के मुखिया की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी और तीन साल की बच्ची बुरी तरह घायल हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि बच्ची को भी छर्रे लगे हैं। उसकी हालत नाजुक है। डीसीपी अजीत सिंघला ने कहा कि वारदात के पीछे रंजिश के एंगल से जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ओमपाल पत्नी बबीता और बेटी दया के साथ शादी-समारोह से लौट रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। उनका टारगेट ओमपाल थे। गोलियों से छलनी ओमपाल की मौके पर मौत हो गई। उनकी बच्ची को भी छर्रा लगा। चलती बाइक से गिरने की वजह से भी चोटें आईं। मृतक की पत्नी और बेटी का इलज चल रहा है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: बाइक सवार फैमिली पर ताबड़तोड़ फायरिंग