Wednesday, February 22, 2017

BJP नेता विजय जौली पर दर्ज हुआ रेप केस

वरिष्ठ संवाददाता, गुड़गांव
नेब सराय की एक महिला ने साकेत से बीजेपी के पूर्व विधायक विजय जौली के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि वह महिला को मीटिंग के बहाने गुड़गांव लेकर आए थे। वहां पर खेड़कीदौला एरिया में एक मोटेल में महिला को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उनके साथ रेप किया।

गुड़गांव पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। 4 दिन पहले पूर्व विधायक ने खेड़कीदौला थाने में पीड़ित और उसके पति के खिलाफ अवैध वसूली का केस दर्ज करवाया था। महिला ने बताया कि वह बीजेपी कार्यकर्ता हैं। वह 3 साल से बीजेपी के पूर्व विधायक जौली को जानती हैं। जौली 2003 से 2008 तक साकेत से बीजेपी के विधायक रहे हैं। वह 10 फरवरी को सुबह किसी मीटिंग के बहाने महिला को अपनी कार से गुड़गांव लेकर आए। यहां हाइवे पर एक मोटेल में ले गए। आरोप है कि वहां उन्हें नशीली ड्रिंक पिलाकर उनके साथ रेप किया गया। उनके कहने पर जौली ने उन्हें वापस दिल्ली छोड़ दिया।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उन्हें पूर्व विधायक से जान का खतरा है। इससे 4 दिन पहले ही पूर्व विधायक की शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला और उनके पति पर अवैध वसूली का केस दर्ज किया था। पू्र्व विधायक ने आरोप लगाया था कि महिला एक केस में फंसाने के नाम पर 15 लाख रुपये मांग रही है। इस मामले से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: BJP नेता विजय जौली पर दर्ज हुआ रेप केस