Tuesday, February 28, 2017

बीते 10 साल का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार

नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे मंगलवार पिछले एक दशक का सबसे अधिक गर्म दिन बन गया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि औसत से सात डिग्री अधिक है। इसीलिए यह फरवरी में 2007 के बाद सबसे अधिक गर्म दिन बन गया है।'

इसी साल 20 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि हालांकि न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कि साल के इस समय के हिसाब से सामान्य है।

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि बुधवार को बादल छाए रहेंगे और संभव है कि बारिश भी हो। उन्होंने बताया, 'बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश भी हो सकती है और आंधी-तूफान भी आ सकते हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की उम्मीद है। बता दें कि सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियर रहा।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: बीते 10 साल का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार