Thursday, January 26, 2017

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, दिन में हुई 'रात'

दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में 68वां गणतंत्र दिवस बादलों और हल्की बूंदाबांदी के साथ मनाया गया। गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 12।5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्की बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इससे गणतंत्र दिवस परेड में कोई बाधा नहीं आई।

राजपथ पर आयोजित मुख्य समारोह के दौरान बारिश की वजह से लोगों ने छाते निकाल लिए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि ऐसी ही स्थिति अगले दो से तीन दिनों तक रहेगी। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, ‘गुरुवार शाम या रात में सामान्य बारिश होगी।’

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रेल यातायात प्रभावित हुआ है। 23 ट्रेनों के बारे में खबर है कि वे कई घंटों की देरी से चल रही है, जबकि तीन को रद्द कर दिया गया है और एक के समय में परिवर्तन किया गया है। शहर में वायु की गुणवत्ता काफी खराब रही। बुधवार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25।1 और 12।5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

एनसीआर में भी बादल छाए और दोपहर में ही अंधेरा सा छा गया है। कई जगहों पर बारिश होने की भी खबरें आई हैं।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, दिन में हुई 'रात'