Monday, January 2, 2017

BHIM ऐप की सफलता के लिए की प्रार्थना

नई दिल्ली
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को मध्य दिल्ली में मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर में प्रार्थना की और मोबाइल भुगतान ऐप भीम की सफलता की कामना की।

कार्यकर्ताओं ने मंदिर से झंडेवालान स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक एक आभार मार्च निकाला और ऐप का नाम भारतीय संविधान के रचयिता के नाम पर रखने के लिए आभार जताया। मोदी ने भारत इंटरफेस फॉर मनी (भीम) ऐप को 30 दिसम्बर को शुरू किया था और ऐप की तुलना दबे कुचलों के उत्थान में आंबेडकर के योगदान से की थी।

मोर्चा कार्यकर्ताओं और तिवारी और नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी सहित पार्टी नेताओं ने एक क्रेन पर चढ़कर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तिवारी ने कहा कि आंबेडकर ने न केवल वंचितों और उपेक्षितों के लिए संघर्ष किया बल्कि मौद्रिक नीति पर एक शोधपत्र भी प्रकाशित किया। उन्होंने कहा, 'बहुउद्देश्यीय मोबाइल बैंकिंग ऐप का नाम भीम रखना बहुत उपयुक्त है। अंगूठे के निशान से संचालित होने वाला यह ऐप एक नए भारत की नींव साबित होगा।'

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: BHIM ऐप की सफलता के लिए की प्रार्थना