Saturday, December 24, 2016

SDMC के 581 स्कूलों में PTM का आयोजन

नई दिल्ली
साउथ एमसीडी के 581 स्कूलों में शनिवार के मेगा पैरंट्स टीचर्स मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें साउथ एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्कूलों के प्रिंसिपल्स और टीचर्स ने हिस्सा लिया। एमसीडी के अधिकारी ने बताया कि 581 स्कूलों में 3 लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं।

साउथ एमसीडी ने पीटीएम में सभी पैरंट्स को निगम की तरफ से लिए जा रहे नए इनिशिएटिव के बारे में जानकारी दी। साथ ही एजुकेशन क्वॉलिटी को बेहतर बनाने के लिए उठाए गए नए नियमों के बारे में भी पैरंट्स को बताया गया। साथ ही बच्चों के माता-पिता से टीचर्स ने सुझाव भी लिए गए, जिससे निगम के स्कूलों में एजुकेशन को और भी डिवेलप किया जा सके। पैरंट्स को बच्चों के लर्निंग लेवल, स्किल जैसी तमाम चीजों के बारे में बताया गया। 90 पर्सेंट से ज्यादा माता-पिता ने मीटिंग में हिस्सा लिया। साथ ही स्कूलों में क्रिसमस सेलिब्रेशन भी किए गए।

इस अवसर पर कई स्कूलों में कल्चरल ऐक्टिविटी का भी आयोजन किया गया। एमसीडी के अधिकारी ने बताया कि कमजोर वर्ग के बच्चे निगम के स्कूलों में पढ़ते हैं। बच्चों के पैरंट्स को कैशलेस सुविधा के बारे में भी जानकारी दी गई।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: SDMC के 581 स्कूलों में PTM का आयोजन