Monday, December 26, 2016

पंजाब में सीएम बादल के मुकाबले जरनैल सिंह

नई दिल्ली
पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के मुकाबले दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह को चुनावी मुकाबले में उतार सकती है। लंबी की रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस संबंध में घोषणा कर सकते हैं।

लंबी सीट का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल करते हैं। आप की लंबी में रैली कुछ दिनों में होने वाली है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अकाली इस रैली के आयोजन में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी मंशा है कि यह रैली न हो।

जरनैल सिंह रजौरी गार्डन से आप से विधायक हैं। उन्होंने पार्टी के टिकट पर पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: पंजाब में सीएम बादल के मुकाबले जरनैल सिंह