Thursday, December 29, 2016

मंगोलपुरी में महिला की गला रेतकर हत्या

नई दिल्ली
मंगोलपुरी में बीती रात एक घर के अंदर महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, महिला का पति जब घर पहुंचा तो बाहर से ताला लगा था। वह बीवी को लापता मानकर इधर-उधर बहुत देर तक तलाश करता रहा। फोन पर संपर्क नहीं हो रहा था। आखिरकार घर का ताला तोड़ा। अंदर दाखिल हुआ तो पत्नी की लाश देखी। उसका गला रेता गया था।

मंगोलपुरी पुलिस तफ्तीश में जुटी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मर्डर के पीछे परिवार के किसी जानकार का हाथ हो सकता है। फिलहाल एक करीबी रिश्तेदार शक के दायरे में है। वारदात मंगोलपुरी ओ-ब्लॉक में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतका का नाम पुष्पा है। पति का नाम अनिल है। दोनों का एक 9 साल का बेटा है। मृतका की उम्र करीब 30 साल बताई गई है।

अनिल कल शाम काम से लौटे तो घर पर ताला लगा था। वह बहुत देर तक पुष्पा की तलाश करते रहे। उन्होंने कहा, 'वह कहीं नहीं मिल रही थी, न ही फोन पर संपर्क हो रहा था, बच्चा पड़ोस के घर में मिला, ऐसे में अनिल ताला तोड़कर घर में दाखिल हुआ।' पुलिस ने रात घर को सील करके तफ्तीश शुरू कर दी थी। जिस रिश्तेदार पर शक है, उसकी तलाश की जा रही है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: मंगोलपुरी में महिला की गला रेतकर हत्या