Friday, December 30, 2016

गैंगरेप पीड़िता की मां को इसलिए मारी गोली

दिल्ली
गैंग रेप पीड़ित लड़की की मां को गोली मारने की वारदात में दोनों शूटरों की गिरफ्तारी के बाद मुख्य मुलजिम भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपने दोस्त प्रॉपर्टी डीलर को फंसाने के मकसद से यह हमला किया था।

23 दिसंबर को जामिया नगर में लड़की की मां को गोली मारी गई थी। उनकी जन बच गई थी। महिला की बेटी से गैंग रेप का केस प्रॉपर्टी डीलर साजिद और उसके साथियों पर चल रहा है। महिला ने पुलिस में ऐप्लिकेशन देकर खुद को साजिद से जान के खतरे की आशंका जताई थी। हमले के बाद साजिद को रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पुलिस को बताया कि वह रेप में तो शामिल था, लेकिन उसने लड़की की मां पर फायरिंग नहीं कराई है।

डीसीपी रोमिल बानिया के मुताबिक, तहकीकात में पता चला कि इस हमले में साजिद के जानकार फैजल हुसैन का हाथ है। उसने अपने साथियों इकबाल और वसीम से यह वारदात कराई थी। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। फैजल ने पुलिस को बताया कि वह साजिद को लंबे वक्त के जेल भेजना चाहता था, जिससे कि वह खुद प्रॉपर्टी के धंधे में मुनाफा कमा सके। उसे यह जानकारी मिल गई थी कि लड़की की मां ने साजिद से जान का खतरा जताया है। इसका फायदा उठा कर उसने अपने साथियों से महिला पर हमला करा दिया था।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: गैंगरेप पीड़िता की मां को इसलिए मारी गोली