Friday, December 30, 2016

मामी का रेप नहीं कर पाया तो कर दिया मर्डर

नई दिल्ली
मंगोलपुरी के एक घर में 30 साल की महिला के मर्डर के केस में उनका 32 साल का भांजा पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, भांजा मामी पर बुरी नजर रखता था। मामी को घर में अकेला पाकर रेप की कोशिश की। मामी बुरी तरह चीखने-चिल्लाने लगी। पकड़े जाने के डर से भांजे ने एक हाथ से उनका मुंह दबाया, दूसरे हाथ से गर्दन रेत दी। मर्डर के बाद घर लॉक करके फरार हो गया।

डीसीपी (आउटर) ऋषिपाल ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम रवि उर्फ मनोज है। अमन विहार में रहता है। पूछताछ में बताया कि वह मामी पुष्पा से आकर्षित था। उनसे शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन वह दूरी बनाती थीं। इस चक्कर में वह अक्सर मामा के घर आता-जाता था। 28 दिसंबर को मामा की गैर मौजूदगी में मामी के घर गया। उस समय पुष्पा का 9 साल का बेटा स्कूल में था। पुष्पा को अकेला पाकर जबरदस्ती करने लगा, लेकिन वह विरोध में चीखने-चिल्लाने लगीं।

रवि को लगा कि वह पकड़ा जाएगा। उसने मामी का मुंह अपने हाथों से दबा दिया। फिर भी विरोध करती रहीं तो चाकू से गला रेत दिया। रवि के सारे कपड़े खून से सन गए। उसने शर्ट छिपाई और घर को इंटरलॉक करके फरार हो गया। मोबाइल रोहिणी के अवंतिका में नाले के अंदर फेंक दिया और खून से सनी शर्ट भी छिपा दी।
पुलिस के अनुसार, मृतका पुष्पा का बेटा दोपहर में स्कूल से लौटा तो घर को लॉक पाकर पड़ोस के मकान में चला गया। शाम को उनके पति अनिल घर आए। पत्नी का फोन नहीं लगने पर अनहोनी का शक हुआ। इंटरलॉक तोड़कर घर में घुसे तो लाश देखी। पुलिस को सूचना दी।

एसीपी सुल्तानपुरी के सुपरविजन में इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा व एसआई कमलेश मीणा की टीम तफ्तीश में जुटी। आरोपी का सुराग मिलते ही उसे ढूंढ निकाला। पुलिस के अनुसार, हत्या आरोपी के खिलाफ ठोस साक्ष्य मिले हैं। उसके खून से सने कपड़े और पुष्पा के घर की चाभी रिकवर हो गई है। पूछताछ जारी है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी युवक अक्सर उस घर में आता-जाता था। इसलिए अचानक रेप की कोशिश में मर्डर की बात उनके गले नहीं उतर रही है। पुलिस को आरोपी का सुराग भी आसपास के लोगों से पूछताछ में मिला।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: मामी का रेप नहीं कर पाया तो कर दिया मर्डर