Monday, November 28, 2016

पूर्व सैनिक ने अनजाने में ले ली दोस्त की जान

नई दिल्ली
मामला दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली का है। सोमवार की रात करीब 8 बजे चरन सिंह अपने दोस्तों को पिस्तौल चलाना सिखा रहा था। बता रहा था कि पिस्तौल चलाते समय क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए। तभी एक गोली पिस्तौल से निकली और उसके दोस्त के सीने में जा लगी।

पुलिस के मुताबिक, 36 साल का पूर्व सैनिक चरन सिंह घुमन हेरा गांव का रहने वाला है। रात को करीब 8 बजे वह खाना खाकर घर से बाहर आया। उसने शराब पी रखी थी। उसके साथ उसके पांच दोस्त और भी थे।

थोड़ी दूर आगे जाने पर चरन ने अपनी लाइसेंस वाली पिस्तौल निकाली और साथ के लोगो को दिखाने लगा। वह लोगों को पिस्तौल के बारे में बता रहा था। तभी उसने हवा में एक फायर किया। उसके बाद पीछे पलटकर एक राउंड और फायर किया लेकिन इस बार गोली उसके पीछे चल रहे दोस्त सिद्धार्थ को जा लगी।

पुलिस का कहना है कि ये पांचों लोग एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे लेकिन किसी ने पीसीआर को फोन नहीं किया। वे सभी सिद्धार्थ को लेकर राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों से मिली। पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर चरन को गिरफ्तार कर लिया और जिस पिस्तौल से गोली चली थी, उसे भी जब्त कर लिया है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: पूर्व सैनिक ने अनजाने में ले ली दोस्त की जान