Thursday, September 1, 2016

संदीप सेक्स सीडी के पीछे कांग्रेस कनेक्शन?

नई दिल्ली
आप के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार के सेक्स सीडी के पीछे कांग्रेस से जुड़े शख्स का हाथ बताया जा रहा है। सीडी लीक करने वाले ओम प्रकाश ने गुरुवार को दावा किया कि वह कांग्रेस के ब्लॉक प्रमुख हैं। हालांकि, सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख होने के ओम प्रकाश के दावे को कांग्रेस ने पूरी तरह से नकार दिया है।

NBT को और बेहतर बनाने के लिए सर्वे में हिस्सा लें, यहां क्लिक करें।

ओम प्रकाश का कहना है कि वह कांग्रेस से लगभग तीन दशक से जुड़े हुए हैं। उनके अनुसार, 'पिछले 25-30 साल से कांग्रेस से मेरा जुड़ाव रहा है। मैं सुल्तानपुर माजरा निर्वाचन क्षेत्र के चार ब्लॉक प्रमुखों में से एक हूं।' वहीं, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अजय माकन ओम प्रकाश के दावों को सिरे से खारिज कर रहे हैं। माकन ने कहा, 'ओम प्रकाश कांग्रेस के चार ब्लॉक प्रमुखों में से नहीं हैं। हमने इसी साल फरवरी में चार ब्लॉक प्रमुख नियुक्त किए हैं।'

पढ़ें: मंत्री सीडी: शूटिंग कहां, लड़कियां कौन!

प्रकाश ने सीडी देने वाले शख्स का नाम बताने से इनकार कर दिया। उनका कहना है, 'एक शख्स मेरे पास आया और कहा कि उसने 15-20 दिन पहले ही यह विडियो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दे दिया था। मुख्यमंत्री के ऑफिस से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।'

पढ़ें: केजरीवाल के मंत्री की सेक्स सीडी की यह है अंदर की कहानी

ओम प्रकाश ने यह भी कहा कि विडियो को सार्वजनिक करने से पहले अपने कुछ साथियों से इस पर चर्चा की थी। प्रकाश ने चर्चा के बाद ही विडियो को जनता के बीच लाने का फैसला किया गया।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: संदीप सेक्स सीडी के पीछे कांग्रेस कनेक्शन?