Wednesday, August 31, 2016

जब अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने IIT छात्रों से पूछा, आप लोगों को तो नाव से आना पड़ा होगा?

बारिश में सारा शहर थम जाए ये नजारा मुंबई के लिए नया नहीं लेकिन इस बरसात में दिल्ली की बारिश भी ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में है। और जब ऐसी बेहाल कर देने वाली बारिश का नाता दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका से जुड़ जाए तो कहना ही क्या। सोमवार (29 जुलाई) शाम दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री के लिए सिर मुड़ाते ही ओले पड़ने का मुहावरा सटीक बैठता है। दिल्ली पहुंचते ही केरी का दिल्ली में बारिश के कारण लगे ट्रैफिक जाम से सामना हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केरी कई घंटे तक जाम में फंसे रहे।

मंगलवार (30 जुलाई) केरी आधिकारिक भेंट-मुलाकात में ही व्यस्त रहे। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ दोनों देशों से जुड़े कई साझा मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं मीडिया को परस्पर संबंधों में हुई प्रगति की जानकारी दी। लेकिन बुधवार को एक बार फिर बारिश ने केरी को अपना कार्यक्रम बदलने के लिए मजबूर कर दिया। केरी को दिल्ली के कुछ धार्मिक स्थलों का दौरा करने था लेकिन बारिश के कारण उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। अमेरिकी विदेश मंत्री को बुधवार को ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) दिल्ली में छात्रों को संबोधित करना था। बारिश के बावजूद उन्होंने ये कार्यक्रम रद्द नहीं किया और वो सुबह सुबह आईआईटी दिल्ली परिसर पहुंच गए।

आईआईटी के कार्यक्रम में अच्छी-खासी संख्या मे मौजूद छात्रों को देखकर अमेरिकी विदेश मंत्री केरी बोल पड़े, “पता नहीं आप लोग यहां तक कैसे पहुंचे। जरूर ही आप लोगों को नाव की जरूरत पड़ी होगी।” केरी ने अपने संबोधन में छात्रों से कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर कहा कि इन दोनों देशों के बीच रिश्ते पूरी दुनिया के लिए अहम है। साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और उग्रवादियों से लड़ाई एक अकेला देश नहीं जीत सकता। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच रिश्तों को लेकर केरी कहा कि उन्होंने निजी संबंध भी बनाए हैं जो कि किसी लंबे विजन को लेकर बनाए गए हैं। भारत और अमेरिका की सबसे खास बात हमारा इतिहास है जो असंभव चीज को भी हकीकत में बदल देता है। साथ ही कैरी ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि पाकिस्तान खुद अपने देश में आतंकवाद से जूझ रहा है। वहां 50 हजार से अधिक लोग इसकी वजह से मारे जा चुके हैं।

The post जब अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने IIT छात्रों से पूछा, आप लोगों को तो नाव से आना पड़ा होगा? appeared first on Jansatta.


Read more: जब अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने IIT छात्रों से पूछा, आप लोगों को तो नाव से आना पड़ा होगा?