Monday, August 29, 2016

GB रोड की 'कोठा क्वीन' पर पहले से कई केस

नई दिल्ली
जीबी रोड पर देह व्यापार के मामले में दिल्ली में पहला मकोका केस दर्ज किया गया है। पति-पत्नी समेत आठ लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनकी हर दिन की कमाई की डायरी में एंट्री 10 लाख रुपये मिली है। पुलिस को तहकीकात में इनके फार्महाउसों, फॉरच्युनर गाड़ियों और प्रॉपर्टी की जानकारी भी मिली है। दंपती लड़कियों की तस्करी में भी शामिल है, इसके सुराग भी मिले हैं।

NBT को और बेहतर बनाने के लिए सर्वे में हिस्सा लें, यहां क्लिक करें।

आपराधिक रेकॉर्ड है दंपती का
अफाक और सायरा पर पहले से ही कई मामले चल रहे हैं 1990 से अब तक सायरा पर अब तक सात अलग-अलग केस दर्ज हैं। वहीं, अफाक का भी आपराधिक रेकॉर्ड है और उस पर भी तीन केस दर्ज हैं। 2001 में एक मामले में सायरा को सात साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन जल्द ही वह बाहर आ गई और फिर से संगीन अपराधों में लिप्त हो गई।


पढ़ें: जिस्मफरोशी से रोजाना कमाते थे 10 लाख


रेप, ट्रैफिकिंग जैसे संगीन मामले अफाक और सायरा पर
पिछले 10 साल में दंपती पर दो चार्जशीट फाइल किए जा चुके हैं। इसी साल मार्च दो एफआईआर के आधार पर पुलिस ने चार्जशीट फाइल की थी। अफाक और सायरा पर चार्जशीट में रेप, ट्रैफिकिंग, अपहरण और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस सूत्रों ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'दोनों के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं। इसके साथ ही ट्रैफिकिंग की शिकार लड़कियों के बयान भी केस का मजबूत आधार बनाते हैं।'

बड़ी संख्या में नेपाली लड़कियां ट्रैफिकिंग की शिकार
बता दें कि हर साल 60 हजार नेपाली लड़कियों को तस्करी के जरिए भारत लाया जाता है। इनमें से ज्यादातर लड़कियों को देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया जाता है। दिल्ली के जीबी रोड में बड़ी संख्या में नेपाली लड़कियां रह रही हैं और उनसे देह व्यापार का काम कराया जाता है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि इस रैकेट के लोग लड़कियों की तस्करी भी कर रहे थे। ये लोग नेपाल, झारखंड, बिहार और वेस्ट बंगाल से गरीब घरों की लड़कियां अपने एजेंटों के माध्यम से दिल्ली मंगाया करते थे।

अथाह संपत्ति के मालिक हैं सायरा और अफाक
साउथ दिल्ली के शाहीन बाग में उनका घर है और जैतपुर में फार्महाउस है। बेंगलुरु में भी उनका फार्महाउस है। पुलिस ने बताया कि इनके बैंक खातों में करोड़ों रुपये जमा हैं। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, देह व्यापार में संगठित अपराध के जरिये भारी रकम कमाने की वजह से इन लोगों पर मकोका के तहत एफआईआर दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया गया है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: GB रोड की 'कोठा क्वीन' पर पहले से कई केस