Sunday, August 28, 2016

नई दिल्ली: खेल रहे बच्चों पर गीर छत, दो घायल

पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में पिछले दो सालों से बंद एक इमारत की छत गिर जाने के कारण दो बच्चों की मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा पड़ोस का भी है।सूत्रोें के मुताबिक पांच सालों से विदेश में रह रहे हरनाम सिंह के घर के छज्जे के नीचे शनिवार शाम पास के बच्चे भारती, सोनम उनके भाई सत्यम और पड़ोसी मोनिका खेल रहे थे। उसी समय शाम को घर की छत गिर गई। जिस जगह छत गिरी वहां पर शौचालय था।

घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया लेकिनक डाक्टरों ने पांच साल की भारती और छह साल की सोनम को मृत घोषित कर दिया। सोनम के भाई सत्यम को मामूली चोटें आई है। उसकी हालत में सुधार हुआ है। जबकि मोनिका की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दो मंजिली इमारत के मालिक हरमन सिंह हैं जो पिछले पांच सालों से विदेश में रह रहे हैं।
मां बेटी पर तेजाब गिरा

उधर भजनपुरा इलाके मेन रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से मां-बेटी पर तेजाब गिर गया। हादसे के समय इस मकान में साफ-सफाई चल रही थी। झुलसी हालत में दोनों को जीटीबी अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर इस संबंध में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में जुटी पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 31 साल की महिला अपने परिवार के साथ भजनपुरा इलाके में स्थित सी-ब्लॉक रहती है। रविवार शाम को वह अपनी दस साल की बेटी के साथ भजनपुरा मेन रोड पर किसी काम से आई थी। मां-बेटी जब डी ब्लॉक इलाके में पहुंची तभी उनके ऊपर अचानक निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से कुछ ज्वलनशील पदार्थ गिर गया। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। जांच में यह बात सामने आई कि मकान में टाइल लगाने के बाद सफाई का काम चल रहा था।

 

The post नई दिल्ली: खेल रहे बच्चों पर गीर छत, दो घायल appeared first on Jansatta.


Read more: नई दिल्ली: खेल रहे बच्चों पर गीर छत, दो घायल