Monday, August 29, 2016

जीबी रोड से कोठा मालकिन और पति गिरफ्तार, मकोका लगा, 5000 लड़कियां बेच कर सौ करोड़ से ज्यादा कमाने का आरोप

दिल्ली पुलिस ने जीबी रोड से एक कोठा मालकिन और उसके पति के अलावा उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। 45 वर्षीय सायरा बेगम और 50 वर्षीय आफाक हुसैन पर आरोप है कि इन्होंने करीब 5 हजार लड़कियों की नेपाल, बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, असम, आंध्रप्रदेश और अन्य राज्यों से तस्करी की है। बताया जा रहा है कि इससे इससे उन्होंने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए हैं। ये 50 हजार रुपए में लड़कियां खरीदते थे और उन्हें दो लाख रुपए में बेचते थे। एक बार लड़कियां जीबी रोड़ स्थित कोठे पर पहुंच जाए तो उन्हें ये अलमारी, गुफा में छुपाकर रखते थे। इसके बाद एक छोटे से कमरे में उनके क्लाइंट्स को जबरन एंटरटेन करना होता था।

बेगम, हुसैन, हुसैन के ड्राइवर रमेश और चीफ मैननेजर वासु को पकड़ा गया है। इनके अलावा चार अन्यों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें शमशाद, शिल्पी, मुमताज और पूजा थापा शामिल हैं। इन सबके खिलाफ मकोका लगाया गया है और 2 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से लिखा है, ‘सायरा बेगम इस पूरे रैकेट को कंट्रोल करती थीं। यह रैकेट पूरी तरह से व्यवस्थित था और इसको मैनेजर, नायिका, असिस्टेंट और तस्कर लोग मैनेज करते थे।’

सूत्रों के मुताबिक इस जोड़े ने यह काम जीबी रोड़ के एक कोठे से शुरू किया था। लेकिन अब इनके पास अन्य चार कोठे हैं। इसके साथ ही इनके पास कई बेनामी प्रॉपर्टी और दुकानें हैं। 1990 के बाद से सायरा को अलग-अलग केसों में सात बार गिरफ्तार किया गया है, वहीं आफाक को तीन बार गिरफ्तार किया गया है। साल 2001 में सायरा को एक मामले में सात साल की सजा हुई थी, लेकिन वहां से लौटने के बाद उसने फिर से वही धंधा शुरू कर दिया।

Read Also: इस पॉप स्टार की एड्स पीड़ित बहन वेश्यावृत्ति के आरोप में हुईं गिरफ्तार

The post जीबी रोड से कोठा मालकिन और पति गिरफ्तार, मकोका लगा, 5000 लड़कियां बेच कर सौ करोड़ से ज्यादा कमाने का आरोप appeared first on Jansatta.


Read more: जीबी रोड से कोठा मालकिन और पति गिरफ्तार, मकोका लगा, 5000 लड़कियां बेच कर सौ करोड़ से ज्यादा कमाने का आरोप