Sunday, July 3, 2016

छेड़छाड़ के विरोध पर लड़की का गला रेता

नई दिल्ली

रविवार दोपहर छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक सिरफिरे युवक ने लड़की का गला रेत दिया। लड़की को गंभीर हालत में एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने पड़ोसी राजकुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना दिल्ली के पांडव नगर इलाके की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक 16 साल की लड़की परिवार के साथ चिल्ला यमुना खादर में रहती है। माता-पिता के अलावा पांच भाई और दो बहनें हैं। परिवार खेती करता है। रविवार दोपहर लड़की का गला धारदार हथियार से रेता गया था।

परिवार ने पुलिस को बताया कि राजकुमार नामक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसका गला रेत दिया गया था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि लड़की और राजकुमार की कुछ दिनों से दोस्ती थी।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: छेड़छाड़ के विरोध पर लड़की का गला रेता