Thursday, June 30, 2016

दामाद ने की सास की हत्या

नई दिल्ली

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दामाद ने ससुराल पहुंचकर धारदार हथियार से वार कर सास की हत्या कर दी। इससे पहले कि वह मौके से फरार हो पाता उसे लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान महेंद्र (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतक महिला की पहचान कलावती (45) के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला अपने परिवार के साथ उत्तम नगर की शिव विहार कॉलोनी में रहती थीं। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने अपनी बेटी निशा की शादी महेंद्र से की थी। आरोप है कि महेंद्र अकसर शराब पीकर निशा के साथ मारपीट करता था। उसकी इन्ही हरकतों से परेशान होकर निशा दो महीने पहले अपने मायके आ गईं थीं।

महेंद्र गुरुवार शाम 7 बजे अपने ससुराल पहुंचा। उसने अपनी सास पर आरोप लगाया कि वह उसका घर खराब कर रही है। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि महेंद्र ने अपनी सास पर धारदार हथियार (चापड़) से हमला कर कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: दामाद ने की सास की हत्या